रिषिकेष, फरवरी 16 -- दून-ऋषिकेश मार्ग स्थित जंगल बैरियर के नजदीक फ्लाईओवर के पास से एक संदिग्ध युवक को पुलिसकर्मियों ने गश्त के दौरान पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक से करीब तीन किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान राम खेलवान सिंह उर्फ अभिषेक, निवासी गांव नक्का, बलिया, यूपी के रूप में हुई। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान यह धरपकड़ की गई। जिसमें आरोपी राम खेलवान के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...