गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की मेरठ ऑपरेशनल यूनिट ने गुरुवार रात विजयनगर क्षेत्र में छापेमारी कर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 71 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसकी कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट मेरठ को काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय गिरोह के बारे में गोपनीय सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में यूनिट और विजयनगर पुलिस ने लोकोशेड तिराहा पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी का कहना है कि मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान झूंझनू राजस्थान के तेलियो...