प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 27 -- कुंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के केरावडीह गांव निवासी दिलीप पटवा के खिलाफ छेड़खानी, आर्म्स एक्ट, मारपीट, एससीएसटी एक्ट जैसे कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गुरुवार को दरोगा राजनारायण सिंह ने पुलिस टीम के साथ उसे गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो 112 ग्राम गांजा और बिक्री के 700 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी दिलीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत करने भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...