नोएडा, अप्रैल 20 -- ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गांजे के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। महिलाओं की पहचान नट की मड़ैया गांव की पूनम और मीना के रूप में हुई। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों महिला लंबे समय से इस तस्करी में संलिप्त थीं। पुलिस ने दोनों महिलाओं को विप्रो गोलचक्कर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जाने वाली सर्विस रोड की तरफ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...