जमशेदपुर, फरवरी 13 -- गांजा के साथ गिरफ्तार बिहार के पश्चिमी चंपारण बेतिया के भीतहा थाना क्षेत्र निवासी तबरेज आलम एवं नेयाज अहमद को रेल पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम ने दोनों को गांजा के साथ गुरुवार को पकड़ा था। दोनों के पास से 16 किलो गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजा लगभग 8 लाख का है। उड़नदस्ता टीम के सहायक कर निरीक्षक बलबीर प्रसाद ने रेल थाना में मामला दर्ज कराया। जीआरपी और आरपीएफ की पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी समलेश्वरी एक्सप्रेस द्वारा ओड़िशा के रूपरा रोड स्टेशन से गांजा लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन आकर फिर ट्रेन से पटना के रास्ते बेतिया जाने की तैयारी में थे लेकिन आवश्यक जांच में फंसकर जेल चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...