जमशेदपुर, जनवरी 4 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन होकर ट्रेन द्वारा गांजा पश्चिमी चंपारण ले जाने के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को रेल पुलिस ने रविवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। आरपीएफ उड़नदस्ता टीम ने शुक्रवार देररात 6.8 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ शर्मा यादव और सत्यनारायण साहनी को पकड़ कर रेल पुलिस के सुपुर्द किया था। आरपीएफ के अनुसार दोनों संबलेश्वरी एक्सप्रेस से टाटानगर आए थे और बक्सर एक्सप्रेस से पटना होकर पश्चिम चंपारण जाने की तैयारी में थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.