मोतिहारी, फरवरी 21 -- कुण्डवा चैनपुर,निसं। सशस्त्र सीमाबल बीसवीं वाहिनी कुण्डवा चैनपुर बीओपी पर तैनात जवानों ने बुधवार शाम करीब पांच किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि एक भाग निकला। गिरफ्तारी कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बसंत चौक (चांदमोहन) से हुई। गश्ती दल का नेतृत्व उप निरीक्षक बलदेव सिंह कर रहे थे। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कल बसंत चौक की तरफ स्पेशल पेट्रोलिंग की जा रही थी। शाम छह बजे के करीब कुण्डवा चैनपुर की तरफ से एक बाइक आती दिखी। बाइक पर दो लोग सवार थे। रुकने का इशारा करते ही बाइक चला रहा युवक कूद कर भाग निकला। जवानों ने पीछे बैठे युवक के पास से बोरी में रखा चार किलो नौ सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। सभी को कुण्डवाचैनपुर पुलिस के हवाले कर ...