प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 2 -- मुखबिर की सूचना पर फोर्स के साथ चेकिंग के दौरान दिलीपपुर थाने के उपनिरीक्षक रमिल कुमार ने गुरुवार रात लगभग 10 बजे ताला मोड़ के पास से गुलाबी पन्नी लेकर खड़े एक संदिग्ध युवक को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कहीं भागने की फिराक में था। मौके पर पहुंचे सीओ पट्टी के सामने तलाशी लेने पर दिलीपपुर पुलिस ने उसके पास से 600 ग्राम गांजा बरामद किया है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसओ बलराम सिंह ने बताया कि खभोर गांव निवासी महेश कुमार उर्फ दिलावर को 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है,गांजा के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अन्य कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...