सहरसा, फरवरी 1 -- नवहट्टा। कोसी पूर्वी तटबंध किनारे डुमरा निवासी बैद्यनाथ महतो को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। एसआई संजीव कुमार ने स्थानीय लोगों से मिली गुप्त सूचना पर सघन छापेमारी की। इस दौरान कटघड़ा में छिपाकर रखा 52 ग्राम गांजा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने गांजा तस्करी का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...