सुपौल, फरवरी 24 -- गांजा की बड़ी खेप के साथ तीन तस्कर धराएसुपौल, निज संवाददाता। एसएसबी सीमा चौकी रिफ्यूजी कॉलोनी के जवानों शुक्रवार की सुबह इंडो-नेपाल सीमा पर गांजा की बड़ी खेप जब्त किया। इस दौरान जवानों ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया। कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की इंडो-नेपाल सीमा पिलर संख्या 200 और 201 के मध्य बनैलीपट्टी वार्ड एक के क्षेत्र से प्रतिबंधित सामानों की तस्करी नेपाल से भारत होने वाली है। इसके बाद टीम का गठन कर जवानों को चि्ह्तित स्थान पर भेजा गया। वहां पहुंचने के कुछ देर बाद जवानों ने देखा कुछ व्यक्ति ऑटो लिए नेपाल से भारत की तरफ आ रहे हैं। भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो सभी भागने लगे, लेकिन संकीर्ण रास्ते में ऑटो फंस गई। इसके बाद जवानों ने सर्तकता दिखाते हुए उन्हें...