रांची, नवम्बर 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लोअर बाजार थाना की पुलिस ने एक महिला को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। जेल जाने वाली महिला का नाम नुतन देवी है और वह चुनवा टोली की रहने वाली है। उसके पास से पुलिस ने डेढ़ सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि महिला कांटाटोली खादगढ़ा बस स्टैंड में गुमटी में रखकर गांजा की बिक्री कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी कर महिला के पास से गांजा बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...