प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 17 -- बाघराय। ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में बाघराय के दरोगा विकास प्रधान ने बुधवार को उमरा पट्टी के रामकोला पुल के पास से एक युवक को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पकड़े गए सुरेश उर्फ पप्पू निवासी पुरमई सुल्तानपुर महेशगंज के पास से पुलिस ने गांजा, एक बाइक बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गांजा और बाइक को सीज किया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...