सुल्तानपुर, जनवरी 19 -- गोसाईगंज,संवाददाता। जयसिंहपुर पुलिस और एसओजी टीम ने सोमवार सुबह तीन अंतरजनपदीय अपराधियों को अवैध गांजा और तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ आजमगढ़,अम्बेडकरनगर, जौनपुर, देवरिया और सुलतानपुर जनपद में संगीन धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। सोमवार भोर करीब पांच बजे पुलिस चौकी सेमरी प्रभारी दिनेश चंद्र, चौकी प्रभारी बिरसिंहपुर प्रेम नारायण राजपूत, कांस्टेबल संदीप पांडेय, कृष्ण कुमार, धीरज यादव,गोतेन्द्र यादव व एसओजी और सर्विलांस टीम पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सेमरी-चांदपुर अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। पर घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से करीब...