आदित्यपुर, मई 3 -- चांडिल। चांडिल के गांगुडीह में बजरंग बली का भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। गांगुडीह सामुदायिक भवन के पास वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर का भूमि पूजन किया गया। पश्चिम बंगाल के चौड़दा से बजरंगबली बली की मूर्ति लायी जायेगी। ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही मंदिर का भव्य रूप नजर आएगा। मौके पर पुजारी महादेव बनर्जी, डिजेन सिंह सरदार, सोनू सिंह सरदार, रंजन सिंह सरदार, शत्रुघ्न सिंह सरदार, दुर्योधन सिंह सरदार समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...