गाजीपुर, फरवरी 27 -- खानपुर, हिंदुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार की देर रात को गांगी नदी घाट पर गंगा आरती के बाद भव्य शिव बारात निकाली गई। बाराती बने युवाओं ने डीजे की धुन पर झूमते, नाचते-गाते भगवान शिव मंदिर तक यात्रा की। जहां शिव और पार्वती का विवाह आचार्य अश्वनी दीक्षित के मंत्रोच्चारण के विधि-विधान से संपन्न हुआ। आयोजक राम पुकार सिंह ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। गांगी नदी घाट पर भूत भावन भगवान भोलेनाथ को दिव्यरथ पर विराजमान किया गया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ शिव बारात निकाली गई। बारात में शामिल युवाओं की टोली गुलाल और अबीर की होली खेलते हुए शिवभक्ति गीतों की धुन पर नृत्य करती रही। ढ़ोल-नगाड़ों, करताल, मंजीरा और डमरू वादन के साथ निकली इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं ठंडई की विशेष व्यवस्था की गई थ...