मैनपुरी, नवम्बर 9 -- दन्नाहार थाना क्षेत्र के उधन्ना में शोक व्यक्त कर वापस लौट रहे ग्रामप्रधान पर जानलेवा हमला किया गया। कपड़े फाड़ दिए। तमंचे से गोली मारी गई, लेकिन प्रधान की जान बाल-बाल बच गई। शोरगुल होने पर आरोपी भाग निकले। प्रधान की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने चार दबंगों के खिलाफ घटना का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम मझपुरा निवासी यतींद्र पुत्र नेत्रपाल ने तहरीर देकर जानकारी दी कि वह वर्तमान में गांगसी ग्राम पंचायत का प्रधान है। दो नवंबर को सुबह 10 बजे वह अपने साथी संजीव पुत्र राजेंद्र निवासी उधन्ना के साथ उधन्ना निवासी सौदान सिंह की मां के निधन पर शोक व्यक्त करके घर लौट रहा था। तभी रास्ते में बैठे रामकेश पुत्र कलक्टर, बबलू उर्फ हिमांशु, प्रांशू पुत्रगण रामकेश, प्रदीप...