बोकारो, फरवरी 8 -- तीसरे पेज की लीड: गांगपुर में हाथी हमले के बाद ग्रामीणों का विरोध, मुआवजा व राहत पर बनी सहमति गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के गांगपुर गांव में जंगली हाथियों के हमले से मौतों के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग, स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बीते शुक्रवार की देर शाम को जंगली व उग्र हाथियों के हमले में सोमर साव एवं अमन कुमार की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज रिम्स, रांची में चल रहा है। घायलों में राशि कुमारी, आयुष कुमार साव (दोनों के पिता प्रदीप साव), राहुल कुमार साव (पिता कृष्णा साव, निवासी मांडू, जिला हजारीबाग) तथा शांति देवी शामिल हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने शवों के पोस्टमार्टम से इंकार करते हुए हंगामा किया। शाम को प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.