चतरा, जनवरी 7 -- गिद्धौर, प्रतिनिधिर। प्रखंड के गांगपुर गांव के एक मजदूर की मौत जम्मू कश्मीर में हो गई। मृतक गांव के बुधन साव के पुत्र दिलचंद साव (36) बताया जा रहा है। दिलचंद साव जम्मू कश्मीर में मजदूरी का कार्य करता था। बताया गया कि 15 दिन पूर्व ब्रेन हेमरेज हो गई थी। जिसका इलाज जम्मू कश्मीर में ही किया जा रहा था। इलाज के दौरान 5 जनवरी को दिलचंद ने अंतिम सांस लिया। मृतक का शव बुधवार को गांव पहुंचा। जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों ने सरकार से प्रवासी मजदूर योजना के तहत सहायता करने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...