हरदोई, दिसम्बर 5 -- शाहाबाद। शाहाबाद के नबीपुर गांव में शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे खेतों में जंगली जानवर देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लगातार दो दिनों से गांव के आसपास संदिग्ध जंगली जानवर की हरकतें देखी जा रही हैं, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। रेंजर आलोक शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा जंगली जानवर दिखने की सूचना प्राप्त हुई है। टीम को मौके पर भेज दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा जानवर को पकड़ने के लिए हरदोई से पिंजरा भी मंगाया गया है। गांव के पूर्व प्रधान इलियास ने बताया कि पिछले दो दिनों से गांव में जंगली जानवर देखा जा रहा है। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। पूरे गांव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.