नई दिल्ली, फरवरी 19 -- राजस्थान विधानसभा में उद्योग, युवा और खेल विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान गुरुवार को सदन में तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बहस के बीच बीजेपी विधायक महंत बालकनाथ ने पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए, जिससे सदन का माहौल गरमा गया। बालकनाथ ने कहा कि गहलोत सरकार ने "गौहत्यारों को 50 लाख रुपए देने का काम किया।" उन्होंने उदयपुर में हुई कन्हैयालाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उस समय की सरकार ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "आपकी सरकार ने समुदाय विशेष को मुआवजा देने का काम किया। जयपुर में एक हिंदू भाई मर जाता है, उसकी तरफ देखते तक नहीं।" उनके इन आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तुरंत आपत्ति जताई। जूली ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कन्हैयालाल के परिवार को 50-5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.