जयपुर, मई 22 -- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित राजीव गांधी पुण्यतिथि कार्यक्रम में अपने राजनीतिक अनुभवों, पार्टी में अपनी भूमिका और कांग्रेस के आंतरिक सियासी समीकरणों पर बेबाक टिप्पणी कर नई सियासी बहस छेड़ दी है। खास बात यह रही कि उन्होंने एक बार फिर अपने 'जादू' वाले अंदाज में सियासी संकेतों की ट्रिक दिखाई - इस बार निशाने पर रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और साल 2020 का पायलट खेमे का बगावती दौर। गहलोत ने कहा, "तीन बार मुख्यमंत्री बनना बड़ी बात है। तीसरी बार तो आप जानते हैं... सरकार बच गई, वह तो चमत्कार ही था। यह तो हाईकमान का आशीर्वाद और आपकी दुआओं से ही संभव हो सका। वरना पांच साल पूरे करने का सवाल ही नहीं था। डोटासरा भी उसी की देन हैं।" उनके इस बयान को सीधे तौर पर 2020 में सचिन पायलट ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.