भागलपुर, अक्टूबर 27 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। छठ घाटों की स्थिति को जानने के लिए रविवार को जिला प्रशासन ने नगर निगम क्षेत्र से लेकर प्रखंड तक छठ घाटों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत तथा नगर आयुक्त शुभम कुमार ने संयुक्त रूप से सबौर प्रखंड अंतर्गत रजंदीपुर से भागलपुर नगर निगम के बूढ़ानाथ तक सभी छठ घाटों का नाव द्वारा भ्रमण किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पर्व पवित्र एवं लोक आस्था का अतिमहत्वपूर्ण पर्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी घाटों पर साफ-सफाई, स्वच्छ जल, वॉच टावर, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की की गई है। डीएम ने बताया कि खतरनाक घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से बांस-बल्ला लगाई गई है तथा नाव, गोताखोर एवं सुरक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.