रुडकी, फरवरी 10 -- पिरान कलियर से रहमतपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क वर्तमान में अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी यह सड़क न केवल हादसों को न्योता दे रही है, बल्कि विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक की जियारत को आने वाले जायरीनों के लिए भी मुसीबत का सबब बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस मार्ग पर पिछले काफी समय से मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर बेखौफ दौड़ रहे हैं। इन डंपरों के भारी दबाव के कारण सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और गहरे गड्ढे हो गए हैं। डंपरों से उड़ने वाली धूल ने राहगीरों का दम घोंट दिया है और सड़क किनारे स्थित दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। रात के अंधेरे में ये गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। कई राहगीर और दोपहिया वाहन चालक इनमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.