गया, फरवरी 11 -- पब्लिक पॉलिसी एंड ओपिनियन सेल के अंतर्गत दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) की इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) रिसर्च राइटिंग विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यशाला के पहले दिन का विषय अनुसंधान के साथ शुरुआत रहा, जिसका उद्देश्य छात्रों को शोध की मूल बातें, शोध डिजाइन और दीर्घकालिक ज्ञान निर्माण की स्पष्ट समझ देना था। कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रो. ब्रजेश कुमार, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने अनुसंधान के साथ शुरुआत विषय पर सरल और प्रभावी ढंग से व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि शोध एक व्यवस्थित प्रक्रिया है, जिसमें समस्या की पहचान, तथ्य जुटाना और गहराई से विश्लेषण करना शामिल होता है। उन्होंने तथ्य, गहरे तथ्य और मौलिक तथ्य की अवधारणा को समझाते हुए कहा कि गहराई से अध्ययन करने पर ही सही...