आरा, फरवरी 5 -- पीरो, संवाद सूत्र अगिआंव बाजार हाई स्कूल के खेल मैदान में उत्तर प्रदेश की गहमर टीम ने बिहार की सीतामढ़ी टीम को तीन गोल से हरा दिया। फुटबॉल मैच का विधिवत् उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि और भाकपा माले नेता रामबाबू चंद्रवंशी ने किया। आयोजन में विपिन लाल राम, हीरालाल पासवान, उप मुखिया हरीवंश गुप्ता, तिलकधारी पासवान, मनोज राम, अजीत पासवान, राहुल पासवान, प्रियरंजन सिंह और योगेन्द्र सिंह की ओर से विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। डॉ भीमराव आंबेडकर क्लब अगिआंव बाजार ने क्रिकेट टूर्नामेंट और वॉलीबॉल का मैच आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...