मधुबनी, जुलाई 30 -- मधेपुर। मधेपुर प्रखंड के प्रसाद गांव स्थित प्रसिद्ध गहबर स्थान में मंगलवार को नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने गहबरों में नाग देवता की पूजा की। मधेपुर एवं लखनौर प्रखंड सहित आस-पड़ोस के अन्य प्रखंड के गांवों से हजारों लोगों का जनसैलाब़ आस्था अर्पित करने उमड़ा था। मनोकामना पूरा होने के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने डाली चढ़ाया। दूर-दूर के गांवों से बच्चियां व महिलाएं डाला लेकर इस स्थान पर पहुंची थीं। स्थान के भगत अयोधी राउत द्वारा भगतै भी किया गया। भगत अयोधी राउत ने सैकड़ों लोगों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर सैकड़ों कुमारि-भैरव व ब्राह्मण भोजन का भी आयोजन किया गया। कुल मिलाकर आस्था क्या चीज है उसका विहंगम नजारा देखने को मिला। प्रतिवर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष पंचमी के दिन यहां श्रद्धा के साथ नाग पंचमी की पूजा की जाती है। इस स्थान के सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.