फतेहपुर, जनवरी 11 -- विजयीपुर। सोना और चांदी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने जहां बाजार को गर्म कर दिया है, वहीं इसका फायदा उठाकर जिले में अपंजीकृत सूदखोरों की मनमानी भी खुलकर सामने आने लगी है। हालात यह हैं कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे गरीब परिवारों के गिरवी रखे जेवरात हड़पने की नीयत से सूदखोर तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। तय समय पर रकम चुकाने के बावजूद ब्याज बढ़ाने और शर्तें बदलने के मामले सामने आ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी बस्तियों में सक्रिय ये सूदखोर न तो किसी पंजीकरण के दायरे में हैं और न ही किसी निगरानी में। मजबूरी में लोग बैंकों की बजाय इन्हीं सूदखोरों के पास पहुंचते हैं और फिर ऊंचे ब्याज व साजिशन देरी के चलते अपने पुश्तैनी जेवर तक गंवा बैठते हैं। कई पीड़ित लोगों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें दर्ज कराई हैं। विजय...