फरीदाबाद, जनवरी 24 -- पलवल। धर्मनगर पलवल में लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी के मामले में सीआईए पलवल ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से चोरी के सामान की बरामदगी की तैयारी कर रही है। सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर उर्फ रावण, तेजपाल उर्फ तेजन उर्फ छोटा बनिया और अनिल के रूप में हुई है। सभी आरोपी अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं और फिलहाल पलवल क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस ने तीनों को 23 जनवरी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता यशपाल निवासी धर्मनगर पलवल ने पुलिस को बताया था कि वह एक जनवरी को परिवार सहित हरिद्वार गया था। 4 जनवरी को वापस लौटने पर घर के कमरे अस्त-व्यस्त मिले। अलमारियां खुली थीं और छत पर लगा जाल टूटा हुआ था। जांच करने पर सोने-चांदी क...