गोपालगंज, फरवरी 4 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र के गहनी गांव स्थित श्री गोपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीरुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन मानस मर्मज्ञ रामअवध शुक्ल 'रामायणी' ने श्रीरामचरितमानस के सीता - राम विवाह प्रसंग पर भावपूर्ण प्रवचन किया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह को मर्यादा, त्याग और आदर्श जीवन का प्रतीक बताते हुए उसके आध्यात्मिक महत्व को विस्तार से समझाया। रामायणी जी ने कहा कि सीता-राम विवाह केवल एक वैवाहिक प्रसंग नहीं, बल्कि समाज को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनकी ओजस्वी वाणी और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालु देर तक मंत्रमुग्ध रहे। इस अवसर पर सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष बृज किशोर दुबे, बैरिष्ठर राय, दिनानाथ द्विवेदी, योगेंद्र ठाकुर, जय प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.