औरंगाबाद, फरवरी 5 -- मदनपुर थाना क्षेत्र की खिरियावां पंचायत अंतर्गत कोल्हुआ गांव में गहना साफ करने के बहाने पहुंचे दो अज्ञात ठग सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजाराम पासवान के घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक से आए दोनों अजनबियों ने घर में मौजूद उनके छोटे पुत्र पवन प्रकाश की पत्नी सविता देवी से गहने साफ करने की बात कही और विश्वास में लेकर सोने की अंगूठी, ढोलना, बाली, कान की बाली और मंगलसूत्र ले लिया। इसी दौरान ठगों ने सविता देवी को गर्म पानी लाने के लिए अंदर भेज दिया। करीब पांच मिनट बाद जब वह बाहर लौटीं तो दोनों व्यक्ति आभूषण लेकर फरार हो चुके थे। घटना के समय राजाराम पासवान अपनी पत्नी को इलाज के लिए मदनपुर अस्पताल ले गए थे। ठगी का एहसास होते ही सविता देवी रोने लगीं, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.