भागलपुर, जनवरी 3 -- सबौर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सबौर नगर पंचायत स्थित ठठेरी टोला सबौर में गुरुवार की शाम 2 लाख नगदी और 10 लाख से अधिक कीमत के आभूषण के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को छत्तीसगढ़ पुलिस अपने साथ ले गई। सबौर थाना अध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के महासमुंद थाना क्षेत्र में आभूषण की चोरी और ठगी को लेकर केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस सबौर आई थी। घटना को लेकर जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी सबौर थाना क्षेत्र के ठठेरी टोला निवासी कन्हैया प्रसाद शाह है। वहीं दो लाख नगद राशि के साथ आठ अलग-अलग सोने के आभूषण जिसकी कीमत 13 लाख से अधिक आंकी गई है, बरामद किया गया। आरोपी को छत्तीसगढ़ पुलिस साथ ले गई। बताया जा रहा है कि आरोपी आभूषण सफाई ...