वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाने में पंचक्रोशी (सारनाथ) निवासी संदीप प्रजापति ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके साथ सोना-गहना बेचने के नाम पर 1.52 लाख की ठगी हो गई है। पीड़ित के मुताबिक सात दिसंबर को पाण्डेयपुर में चाय पीते समय एक व्यक्ति मिला। उसने एक सिक्का दिखाया और बताया कि उसके पास ऐसे कई सिक्के और गहने हैं। उसे पैसों की जरूरत है। इसलिए वह बेचना चाहता है। व्यक्ति की बातों में आकर संदीप 9 दिसंबर को लगभग 1 लाख 52 हजार रुपये लेकर पहड़िया पहुंचा। आरोपी ने रुपये लेते ही कहा कि थोड़ी दूरी पर उसका दूसरा साथी खड़ा है। उसके पास सोना और गहने हैं। इसी बहाने वह संदीप को साथ लेकर चला और कुछ दूर जाते ही अचानक चकमा देकर भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.