कानपुर, जून 12 -- कानपुर। शहर में दो लोगों की अचानक चलते-चलते गश खाकर गिरने से मौत हो गई। आशंका है कि दोनों की हीट स्ट्रोक से मौत हुई। आवास-विकास तीन निवासी 55 वर्षीय श्याम बदन तिवारी दादा नगर स्थित रैपर बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे। परिवार में पत्नी कुमुद और तीन बच्चे हैं। परिजन ने बताया, बुधवार को वह ड्यूटी पर गए थे। देर रात को वह नहीं लौटे तो परिजन ने तलाश शुरू की। इस दौरान वह घर से कुछ दूर स्थित गायत्री पैलेस के पास सड़क किनारे बेसुध हालत में मिले। परिजन उन्हे सीएचसी कल्याणपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मूलरूप से फतेहपुर निवासी 40 वर्षीय राजू नौबस्ता में किराये के मकान में रहते थे। परिजन ने बताया कि बुधवार को चकरपुर मंडी से घर लौट रहे थे। रास्ते में विजय नगर चौराहे पर वह गश खाकर गिर गए। पुलिस ने उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.