कुशीनगर, जुलाई 1 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। भूमि रजिस्ट्री कराने तमकुहीराज तहसील पहुंचा एक बुजुर्ग यकायक गश खाकर गिर गया। बुजुर्ग के पास जब तक परिजन पहुंचते कि बुजुर्ग अचेत हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष तमकुहीराज ने थाने की सरकारी गाड़ी से बुजुर्ग को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग निवासी नेक मोहम्मद उम्र 65 वर्ष भूमि रजिस्ट्री कराने तमकुहीराज तहसील परिसर पहुंचे थे। आपूर्ति विभाग कार्यालय के सामने यकायक गश खाकर गिर गए। उनको जमीन पर गिरता देख मदद के लिए परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक वह अचेत हो गए। घटना देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद भीड़...