हाथरस, दिसम्बर 2 -- सिकंदराराऊ (हाथरस) संवाददाता। मोहल्ला ब्राह्मणपुरी में मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे बीएलओ गश खाकर जमीन पर गिर गए। परिजन उपचार को अलीगढ़ लेकर दौड़े, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया गया है। बीएलओ की मौत की जानकारी पर डीएम-एसपी प्रशासनिक अमले के साथ उसके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। सिकंदराराऊ के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी कमलकान्त शर्मा पुत्र स्व. देवेन्द्र कुमार शर्मा नावली लालपुर के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वह बीएलओ का काम कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। अचानक चक्कर आने के कारण जमीन पर गिर पड़े। परिवारीजन आनन-फानन में कमलकान्त को कस्बे के ही एक निजी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.