भागलपुर, फरवरी 15 -- प्रखंड के भवानीपुर थाना के सामने एनएच पर शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे भवानीपुर पुलिस की गश्ती टीम की गाड़ी खड़ी थी। नवगछिया की ओर से आ रही एक खाली हाईवा ने गाड़ी में ठोकर मार दी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार तीन सिपाही नंदकिशोर साह, अंकेश कुमार यादव तथा डब्ल्यू पासवान चोटिल हो गए। भवानीपुर पुलिस ने उनका नारायणपुर सीएचसी में इलाज कराया। भवानीपुर पुलिस ने तुरंत हाईवा का पीछा किया और सतीशनगर के एक पेट्रोल पंप के पास पकड़ लिया। जबकि इसका चालक और सह-चालक फरार हो गया। हाईवा बांका जिले का है। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...