रांची, दिसम्बर 11 -- रांची, संवाददाता। सदर (मेसरा ओपी) थाना क्षेत्र के वर्ष 2019 के ट्रक लूट कांड में लगभग छह साल बाद अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने गुरुवार को ट्रायल फेस कर रहे तीन आरोपियों नवादा जिला निवासी चंदन कुमार, मुन्ना कुमार उर्फ मुकेश कुमार और गिरिडीह निवासी मनोज सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। मामले की सुनवाई के दौरान एक भी गवाह नहीं पहुंचा। इसका लाभ आरोपियों को मिला। अभियोजन के अनुसार, 2 जून 2019 की रात नवादा बाइपास के पास छह अपराधियों ने ट्रक चालक रुदल यादव को बंधक बनाकर उनका ट्रक, मोबाइल और नकदी लूट लिया था। सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग ने अगले दिन रुक्का मोड़ के पास ट्रक और आरोपियों को पकड़ लिया था। अदालत ने गवाहों को बुलाने के लिए समन, वारंट, गिरफ्तारी वारंट समेत सभी प्रयास असफल रहा। नतीजतन, न तो घटना की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.