मैनपुरी, जनवरी 13 -- थाना क्षेत्र के गांव बरिहा निवासी शीला देवी पत्नी सत्यभान सिंह उर्फ प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में उनके पुत्र मजबूत उर्फ सत्येंद्र की खेत पर बनी झोपड़ी में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना किशनी में धारा 307, 302 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें उनकी पुत्री रुचि चश्मदीद गवाह है। शीला और उनकी पुत्री न्यायालय में लगातार नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध गवाही दे रही हैं। पीड़िता के अनुसार गवाही देने के कारण अभियुक्त प्रमोद, पुष्पेंद्र, मंटू पुत्रगण राजबहादुर, अभिषेक पुत्र संजीव उर्फ पप्पू निवासीगण सैदपुर, मनोज व अभय पुत्रगण रामौतार निवासी पिपरगांव तथा विपिन पुत्र बादशाह निवासी नगला पंचम उनसे रंजिश मानने लगे और लगातार धमकियां देने लगे। आरोप है कि 26 न...