आगरा, फरवरी 21 -- विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) सोनिका चौधरी ने अश्लील हरकत और पॉक्सो एक्ट प्रकरण में गवाही के लिए उपस्थित न होने पर विवेचक का साक्ष्य अंकित होने तक वेतन रोकने के संबंध में पुलिस आयुक्त को पत्र भेजा है। मामले की पत्रावली 7 मार्च को पेश होगी। थाना बरहन से संबंधित सत्र परीक्षण सरकार बनाम सोनू उर्फ सोनू कुमार न्यायालय में लंबित है। प्रकरण गवाही के चरण में है। साक्षी उप निरीक्षक अंकित कुमार का साक्ष्य शेष है। गवाही न होने से निस्तारण में देरी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...