प्रयागराज, जनवरी 19 -- चिरला मुंजप्ता निवासी एक युवक ने मुकदमे में गवाही देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक के मुताबिक आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट भी की। युवक की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। एयरपोर्ट क्षेत्र के चिरला मुंजप्ता गांव निवासी अंकेश सिंह की तहरीर के मुताबिक गांव के ही मंजीत सिंह से उसका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। इसे लेकर वह रंजिश रखता है। 17 जनवरी की रात वह अपने बेटे लकी सिंह के साथ उसके घर आया और गालियां देने लगा। धमकी दी कि मुकदमे में सुलह कर लो। गवाही दी तो परिवार सहित हत्या कर दूंगा। पिता-पुत्र ने उसके साथ मारपीट भी की। थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...