इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- बसरेहर। रम्पुरा मूंज निवासी अमरपाल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कोर्ट में गवाही देने जा रहा था। रास्ते में चाचा भीकम सिंह को लेने रैपुरा भट्टा पहुंचे तो कुछ गांव के ही दबंग लोगों ने रैपुरा नदी पुल के पास उनकी गाड़ी रोककर घेर लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। अमरपाल ने बताया कि इस समय उनकी गवाही उनके भाई राजवीर सिंह की 19 जुलाई 2024 को हुई हत्या से जुड़ी थी। आरोपियों ने गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर गाली-गलौज भी की। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकले। पीआरबी 112 और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपियों को पकड़ना संभव नहीं हो पाया। चौबिया थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्...