गोपालगंज, अप्रैल 15 -- कुचायकोट । एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के भठवां गांव की एक महिला को मंगलवार को उस समय हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया, जब वह गोपालगंज कोर्ट में गवाही देने जा रही थी। घायल महिला की पहचान भठवां निवासी मीना देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मीना देवी किसी आपराधिक मामले में गवाह हैं। उसी सिलसिले में वे कोर्ट जा रही थीं। इसी दौरान गांव के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल महिला को उठाकर तत्काल स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पीड़िता का बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.