संभल, फरवरी 19 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोलनपुर डांडा निवासी घलेन्द्र ने थाने में शिकायती पत्र देकर जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसने पांच माह पूर्व अपनी दादी से जमीन खरीदी थी। आरोप है कि अब उसी जमीन पर उसके परिवार के ही पुष्पेंद्र, चंद्रबोस, राजमाला आदि लोग नींव भरकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जब उसने जमीन पर कब्जा करने से रोका तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट होते देख आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कराया, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.