संभल, अगस्त 14 -- कस्बा में बुधवार को विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों के कांटे-बांट और माप उपकरणों की जांच की गई। कई दुकानों पर असत्यापित (बिना प्रमाणित) कांटे-बांट पाए जाने पर अधिकारियों ने दुकानदारों को तुरंत सत्यापन कराने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान 35 दुकानदारों को चिन्हित कर बांट-माप विभाग की मोहर न लगवाने पर चालान किया गया। साथ ही घटतौली के मामलों में एक चक्की और एक स्पेलर का भी चालान किया गया। विभाग की वरिष्ठ निरीक्षक शीबा कादरी ने कहा कि जिन दुकानदारों को चिन्हित किया गया है, वे शीघ्र अपने कांटे-बांट का सत्यापन कराएं। सत्यापन न कराने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.