संभल, फरवरी 13 -- संभल, हिंदुस्तान लाइव। रूट डायवर्जन के चलते शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन द्वारा शहर के दो प्रमुख प्वाइंट चौधरी सराय चौराहा और बाजिदपुरम पर ट्रैफिक को डायवर्ट किए जाने के बाद से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। इसका सबसे अधिक असर गवां मार्ग पर देखने को मिल रहा है, जहां सामान्य दिनों की तुलना में करीब दोगुना ट्रैफिक पहुंच रहा है। गवां मार्ग पर बढ़ते दबाव के कारण आसपास की कॉलोनियों और लिंक सड़कों पर भी ट्रैफिक का भार बढ़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...