नई दिल्ली, मार्च 11 -- मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 100 और 200 रुपये के बैंक नोट जारी करेगा। रिजर्व बैंक ने बयान में कहा, इन नोटों का डिजाइन महात्मा गांधी (नई) शृंखला के 100 और 200 रुपये के बैंक नोटों के समान है। रिजर्व बैंक द्वारा पहले जारी किए जा चुके 100 और 200 रुपये के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। मल्होत्रा ने दिसंबर, 2024 में शक्तिकान्त दास की जगह आरबीआई गवर्नर का पद संभाला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.