नैनीताल, अप्रैल 27 -- नैनीताल। राजभवन में चल रही गवर्नर गोल्फ कप प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ कॉलेज ने कब्जा जमाया। अंडर-12 महिला वर्ग में सेंट मैरी कॉन्वेंट की याहा त्यागी प्रथम और सेंट कॉलेज की अनाया शाह द्वितीय रही। अंडर-14 वर्ग में सेंट मैरी की प्रज्ञा जोशी प्रथम, मोहनलाल साह बालिका विद्या मंदिर की ऊषा पाठक द्वितीय रही। अंडर-17 वर्ग में ऑल सेंट की नंदिनी प्रथम, मोहनलाल शाह बालिका विद्या मंदिर की यशस्वी द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-12 बालक वर्ग में सनवाल स्कूल के युवराज प्रथम, सेंट जोसेफ स्कूल के रुशंक प्रताप सिंह द्वितीय और अंडर-14 वर्ग में लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के नयन भट्ट प्रथम, जीआईसी के अनमोल द्वितीय रहे। अंडर-17 वर्ग में जीआईसी के हर्षित गुप्ता प्रथम, सेंट जोसेफ कॉलेज के कृष्णन विनायक द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि छात्र पुटिंग वर्ग मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.