मधुबनी, फरवरी 5 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। अड़रिया संग्राम स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इकोस्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए आयोजित ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 58 प्रतिभागी छात्रों में से 29 छात्रों का चयन किया गया। यह परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय रूप से बेहतर रहा है। बीते वर्ष इसी कंपनी में 55 छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें मात्र 9 छात्रों का चयन हुआ था। इस बार चयन प्रतिशत में हुई वृद्धि छात्रों की मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास को दर्शाती है। इस सफलता में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस (टीपीओ) सेल द्वारा पूर्व में आयोजित छह घंटे के मॉक इंटरव्यू सत्र की अहम भूमिका रही, जिससे छात्रों को चयन प्रक्रिया के लिए बेहतर रू...