देवरिया, फरवरी 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। भटनी थाना क्षेत्र के बनकटिया में गुरुवार की रात गवना की बारात गए एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने के साथ ही सोने की चेन व नकदी रुपये लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है। घायल युवक का उपचार महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सलेमपुर कोतवाली के धनौती राय निवासी विवेक यादव की शादी बनकटिया गांव के रमेश यादव की पुत्री से हुई है। 19 फरवरी को गवना की रस्म के लिए परिजन व पड़ोस के कुल आठ लोग पहुंचे। सभी लोग लड़की के घर के बगल में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ठहर गए। रात को 11 बजे विवेक अपने चचेरे भाई प्रज्ञानंद यादव को मोबाइल लेकर लड़की के घर जाने को कहा, रास्ते में ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से प्रज्ञानंद पर हमला बोल दिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वह सड़क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.