मिर्जापुर, दिसम्बर 8 -- हलिया l क्षेत्र के गडबडा शीतला धाम में सोमवार को गवई मेले शीतला माता का दर्शन पूजन करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ा l दूर दराज से आए भक्त भोर में सेवटी के नदी के पवित्र जल में स्नान कर मातारानी के दर्शन के लिए लाइन में लग गए l हाथ में नारियल, चुनरी, गुड़हल के लाल फूलों की माला लेकर लाइन में खड़े हो जय माता दी के जयकारा लगाते हुए बारी-बारी मंदिर में पहुंच कर दर्शन कर आशीर्वाद लेकर जीवन को धन्य बनाया l कुछ महिला भक्त अपनी मन्नतों के अनुसार कड़ाही चढ़ा कर हलवा, पूड़ी का प्रसाद बना कर शीतला माता को भोग लगाया l सुरक्षा की दृष्टि से हालिया थाने की पुलिस के अलावा आसपास के थानों की पुलिस व पीएसी बल तैनात रही l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.